Posts

Showing posts from July, 2018

जीवन एक युद्ध?

Image
नमस्कार दोस्तों, Why everything is Battle? आज हम सभी सफल होना चाहते अपने जिन्दगी में मुकाम पाना चाहते है।समाज में एक अलग पहचान बनाना चाहते है।अपने नाम से हमें जाना जाए।क्यों सही कहा न मैंने? पर अब यहां यह सवाल है कि क्या यह सब कर पाना इतना आसान है ..तो शायद आपको बुरा लगे पर यह सब इतना आसान नहीं है।इसके लिए आपको कुछ सालो अपने सभी सुखों का त्याग करना होगा अपने आपको गुमनामी की दुनिया की तरफ ले जाना होगा..अपने आपको तपना होगा।अगर आप इन सभी के लिए तैयार है तो आप इस ब्लॉग (*जीवन एक युद्ध*) को पूरा पढ़ सकते है यह आप जैसे वीर योद्धा के लिए ही है।अगर आप अपने सुखो का त्याग नहीं कर सकते मुश्किलें का सामना नहीं कर सकते है तो शायद आपको दुबारा बुरा लगे पर आप भटकते भटकते गलत जगह आ गए है..आप इस ब्लॉग को यही छोड़ सकते है पढ़ना....फैसला आपका है? दोस्तो यह जीवन हमारा एक युद्ध है। आज एक काम करना रात को अगर आप परिवार वालो के साथ रहते हो तो आधी रात को उठना और घर के एक कोने में सबके मासूम चहरे की तरफ देखना उत्तर आपको मिल जाएगा। और अगर आप अकेले रहते है तो रात को सोने से पहले अपने आप के बारे में सो

एक सोच- बुद्धि का पैमाना?

Image
नमस्कार दोस्तो, आज मै फिर एक नए ब्लॉग एक साथ "एक सोच - बुद्धि का पैमना" के साथ आया हूं। दोस्तो सोच का ही तो फर्क है कि आज कोई आदमी सफल है और कोई असफल कभी हमने यह जानने की कोशिश की है कि हम किसी काम मै असफल क्यों हो जाते है? हम जो सोचते है उसे क्यों नहीं कर पाते सबके पीछे केवल एक ही कारण है सोच...दोस्तो तो आइए आरंभ करते है एक नए अध्याय की और मुझे पूरा विश्वास है कि इसे पढ़ने के बाद आपके सोच में बदलाव जरूर आयगा।। अक्सर लोग कहते है कि मेरे पास सफल लोगो जितनी बुद्धि नहीं है, बुद्धि का बहाना बहुत ही लोकप्रिय है। वास्तव में यह इतना आम है  यह हमारे आस पास के तकरीबन 95% लोगों में किसी ना किसी रूप में होता है। ज्यादातर लोग दूसरे के सामने यह मानने को तैयार ही नहीं होते है की उनमें पर्याप्त बुद्धि या समझ नहीं है। परन्तु वे अंदर से  यह बात महसूस करते है। जब  बुद्धि की बात आती है, तो हमसे से ज्यादातर लोग दो तरह कि गलतियां करते है:- 1) हम अपनी बुद्धि को कम लेते है। 2) हम दूसरे की बुद्धि को अपने से ज्यादा समझते है।  इन गलतियों के कारण लोग काफी नुकसान में रहते है। वे कठिन परस